40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD की चेतावनी
रायपुर|छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला है. प्रदेश के कई जिलों में जहां तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को राहत दी है. बीते दिनों कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव जारी रह सकता है|
कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है|
ठिठुरन के साथ सुबह की शुरुआत
छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम में हुए बदलाव के कारण रविवार सुबह लोगों को ठंड से राहत पाने हल्के गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा. आने वाले 24 घंटे में मौसम के पूरी तरह साफ होने और तापमान में वृद्धि की संभावना है. मार्च के दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के साथ चक्रवाती परिसंचरण के एक साथ सक्रिय होने का असर उत्तरी छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ा|
इन जिलों में हुई बारिश और ओलावृष्टि
चार दिनों से सरगुजा संभाग के अलग-अलग इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ वर्षा और ओलावृष्टि हुई है. मैनपाट, बलरामपुर, रामानुजगंज एवं कुसमी क्षेत्र में तेज बारिश व ओलावृष्टि से रबी व सब्जी वर्गीय फसलों को नुकसान पहुंचा है|
अप्रैल से फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, हाल ही में सक्रिय हुए मौसम तंत्र का असर तीन दिनों तक बने रहने की उम्मीद है. इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. जैसे ही मौसम साफ होगा तापमान में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर सकता है|
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ