राहुल गांधी ने उत्तम नगर मामले में भाजपा पर निशाना साधा, कहा देश को बांटना चाहती है
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तम नगर घटना को लेकर भाजपा पर सांप्रदायिक हिंसा भडक़ाने का आरोप लगाया और दिल्ली के निवासियों से अपील की कि वे किसी भी उकसावे में न आएं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि उत्तम नगर के लोगों ने हिंसा की भारी कीमत चुकाई है। एक तरफ एक जवान लडक़े, तरुण, की जान चली गई, दूसरी तरफ एक पूरा परिवार उत्पीडऩ का सामना कर रहा है। उन्हें और खून-खराबा नहीं चाहिए।
राहुल गांधी ने कहा कि खून-खराबा केवल भाजपा और उसका इकोसिस्टम चाहता है, जो नफऱत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकने के हर मौके का फायदा उठाता है। गांधी ने आगे कहा कि वो (भाजपा) चाहते हैं कि देश हिंदू-मुसलमान में उलझा रहे, ताकि लोग यह न पूछ सकें कि आखिर प्रधानमंत्री देश की रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और सामरिक संप्रभुता को अमेरिका के हवाले करने पर क्यों मजबूर हैं - इसीलिए, दिन-दहाड़े देश की राजधानी में फिर से दंगों जैसे हालात खड़े किए जा रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने दिल्लीवासियों से अनुरोध है किसी बहकावे में न आएं - देश की शक्ति हमारी एकता, भाईचारे और मोहब्बत में है। जोड़ो जोड़ो, भारत जोड़ो।
बीजेपी पर बरसीं ममता, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली पर नजर
गर्मी में सफर बना मुश्किल, 16 घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें
बदबूदार पानी से लोग परेशान, जांच में देरी पर मंच का विरोध
विशेष सत्र से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 26 को पैदल मार्च
कर्नाटक में सियासी घमासान, डिप्टी CM का दिल्ली दौरा चर्चा में
किसकी होगी जीत? फ्लोर टेस्ट में नजरें फैसल रहमान पर
रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं पर रहेगा फोकस
मुंबई स्थित घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ी