भोपाल: कटारा हिल्स पुलिस को बड़ी सफलता दो शातिर नकबजन गिरफ्तार
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | भोपाल
कटारा हिल्स पुलिस को बड़ी सफलता दो शातिर नकबजन गिरफ्तार, 40 हजार के चांदी के जेवरात बरामद
भोपाल के कटारा हिल्स थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत के चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को रापड़िया गांव निवासी हेमराज पैरवाल ने घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
13 मार्च को पुलिस ने रापड़िया तालाब के पास श्मशान क्षेत्र से दो संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अखिलेश परमाल (25) और बंटी प्रजापति (25) बताया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवरात बरामद कर जब्त कर लिए और दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल भेज दिया गया।
⭐ सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील दुबे, उपनिरीक्षक निर्मल विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक राजा परिहार, विजय चौधरी, आरक्षक संतप्रकाश पांडेय और मुकेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल