MP: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के की अवहेलना करना पड़ा भारी DJ वाहन जप्त, विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज
शाबीर मंसूरी संवाददाता मध्य प्रदेश
Dj की कीमत 12 लाख रुपए
झाबुआ पुलिस कोतवाली थाना अंतर्गत कोतवाली थाना प्रभारी रमेश चंद्र भास्करे ने एक dj वाहन बीना नंबर का वाहन 8 बड़े स्पीकर,4 एमबिलफायर सहित वाहन को जप्त किया गया है यह dj वाहन अन्य वाहनों की चौड़ाई से काफी चौड़ाई में dj वाहन दिखाई दे रहा है जिससे अन्य वाहनों को भी साइड से गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और dj वाहन जो की रोड की चौड़ाई से भी बड़ा दिख रहा है सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार व झाबुआ जिले में डीजे तेज आवाज में बजाना प्रतिबंधित है इसके बावजूद भी dj संचालक अश्विन बाबू डामोर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे तो dj संचालक भागने का प्रयास कर रहा था परंतु पुलिस बल के द्वारा dj संचालक व वाहन को गिरफ्त में लेकर bns की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है इधर छात्र-छात्राओं के परीक्षा का दौर चल रहा है इसी को मद्दे नजर रखते हुए झाबुआ कोतवाली के थाना प्रभारी रमेश चंद्र भास्करे ने dj वाहन को जप्त कर किया है वही थाना प्रभारी रमेश चंद्र भास्कर ने बताया कि जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर शिवदयाल सिंह गुर्जर के सख्त आदेश है कि जिले में कोई भी असामाजिक तत्वों के द्वारा अनैतिक कार्य करेगा तो उसके लिए कानून अपना काम करेगा देखने में आया है कि छपरी गैंग से लेकर चाहे जुआ , सट्टा हो चाहे ताड़ी का अवैद्य व्यापार और शराब का व्यापार हो झाबुआ कोतवाली के अंतर्गत आने वाले हर ग्राम के अंदर आसामाजिक तत्वों के द्वारा यदि कोई गैर कानूनी कार्य किया जा रहा है तो उसे पर थाना प्रभारी रमेश चंद्र भास्कर के द्वारा तुरंत कार्रवाई की जा रही है इनके द्वारा कार्रवाई से जहां आम जनता में डर का माहौल तो दूर हुआ ही है वहीं असामाजिक तत्वों में भी कानून का डर बैठता हुआ नजर आ रहा है
पत्नी की हत्या कर शव बोरी में छुपाया, आरोपी ने कबूला जुर्म
बंगाल चुनाव के बीच ED का एक्शन, कई ठिकानों पर छापेमारी
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
BHOPAL: एक्सीडेंट से मौत के मामले में पुलिस ने बदल दिया ट्रेक्टर, फार्मट्रैक को कुबोटो बताया