एमपी नगर पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की 6 एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी बरामद
भोपाल। थाना एमपी नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए करीब 1 लाख रुपये कीमत की 6 एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 10 मार्च 2026 को फरियादी देवराज सूर्यवंशी (54) निवासी राधाकुंज कॉलोनी, खजूरी कला भोपाल ने थाना एमपी नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके होटल से वायबर कंपनी की 6 ब्लैक कलर LED स्मार्ट टीवी चोरी हो गई हैं। फरियादी ने होटल में काम करने वाले कर्मचारी महेन्द्र सेन पर चोरी का संदेह जताया था।
मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 73/26 धारा 306 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस उपायुक्त जोन-2 विवेक सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी तथा सहायक पुलिस आयुक्त मनीष भारद्वाज के निर्देशन में थाना प्रभारी जयहिन्द शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर लोकेशन के आधार पर जांच की।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सेन (24) निवासी वार्ड 01 ग्राम सतनाई, थाना खुरई जिला सागर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सभी 6 स्मार्ट टीवी बरामद कर ली गई हैं।
सराहनीय भूमिका : इस कार्रवाई में निरीक्षक जयहिन्द शर्मा, उपनिरीक्षक कुलदीप खरे, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह अहिरवार, प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह, आरक्षक विश्वनाथ गुर्जर, आरक्षक राकेश बघेल और महेन्द्र माली की विशेष भूमिका रही।
राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पुलिस ने शुरू की जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी
सांसदों के जाने से संगठन पर दबाव, क्या संभल पाएगी AAP?
साडा अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, अशोक शर्मा चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, चुनावी माहौल में बढ़ी गर्मी