मध्य प्रदेश में समय से पहले गर्मी का असर, कई शहरों में तेजी से चढ़ रहा पारा
भोपाल|मध्य प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में तापमान सामान्य से करीब 6 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जा रहा है. राजधानी भोपाल समेत इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी का असर साफ नजर आने लगा है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 15 मार्च के बाद प्रदेश में गर्मी और ज्यादा तेज हो सकती है|
धार में सबसे ज्यादा तापमान
मंगलवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान धार में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा सागर में 38.9 डिग्री, रतलाम और नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह व टीकमगढ़ में 38 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. कई अन्य जिलों में भी पारा 37 डिग्री के आसपास पहुंच गया|
कर्नाटक में धार्मिक स्वतंत्रता पर बहस, जनेऊ मुद्दा बना केंद्र
राजनीति के दिग्गज को श्रद्धांजलि, योगी बोले—देश के लिए उनका योगदान अमूल्य
US-इज़राइल तनाव के बीच नया विवाद, खामेनेई पर चर्चाएं तेज
पुलिस बनने से पहले ही पीछे हटे युवा, पासिंग आउट से पहले बड़ा फैसला
एक्टर का बयान वायरल: क्या फॉलोअर्स ही अब सफलता का माप हैं?
री-रिलीज ट्रेंड के बीच चर्चा में ‘आशिकी 2’, श्रद्धा का वीडियो छाया