MP: आजादी के बाद जिले को सबसे बड़ी सौगात
शाबीर मंसूरी
पेटलावद विधायक कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश सरकार में महिला बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया के अथक प्रयास ने जिले वासियों को सबसे बड़ा तोहफा दिया है
प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया आभार व्यक्त वही कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने प्रदेश के मुखिया का किया आभार व्यक्त
3 हजार 8सो करोड़ रुपए की लागत से एनएच 752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन निर्माण की मंजूरी के लिए आभार व्यक्त किया
झाबुआ , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट ने 3 हजार 839 करोड़ की लागत से एनएच 752D पर बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी सेक्शन के फोर लेन निर्माण की मंजूरी के लिए आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह कॉरिडोर उज्जैन से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी फोर लेन कनेक्टिविटी प्रदान करेगा। यह एक महत्वपूर्ण प्रकल्प होगा।
इससे जहां इंदौर, पीथमपुर, उज्जैन और देवास के औद्योगिक केंद्रों तक पहुंच सुगम होगी वहीं झाबुआ एवं धार जिले का समग्र आर्थिक विकास भी सुनिश्चित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह स्वीकृति इसलिए भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है क्योंकि इससे सिंहस्थ-2028 के दौरान श्रद्धालुओं का आवागमन अधिक सुविधाजनक हो जाएगा।
री-रिलीज ट्रेंड के बीच चर्चा में ‘आशिकी 2’, श्रद्धा का वीडियो छाया
इंटरनेट पर अपराध की नहीं खैर: साइबर विभाग ने आरोपी को किया गिरफ्तार
भोपाल में बार चुनाव पर सस्पेंस: हंगामे के चलते फैसला टला
ईरान-अमेरिका तनाव गहराया: समुद्र में बढ़ी सैन्य गतिविधियां
बिजली संकट से नाराज लोग: मौके पर हंगामा, टीम को लौटना पड़ा
यूक्रेन युद्ध पर नया मोड़: रूस ने पश्चिम को ठहराया जिम्मेदार
सरकारी दफ्तर में दबंगई! CEO को धमकी देने पर मंत्री के भाई पर FIR दर्ज