MP: 800 मीटर दौड़ सहित तीन चरणों में होगी परीक्षा,एसएएफ ग्राउंड में होगी नवआरक्षकों की पीपीटी परीक्षा
800 मीटर दौड़ सहित तीन चरणों में होगी परीक्षा,एसएएफ ग्राउंड में होगी नवआरक्षकों की पीपीटी परीक्षा
ग्वालियर- नवआरक्षकों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (पीपीटी) 23 फरवरी से शुरू होगी और यह परीक्षा 14वीं बटालियन एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित की जा रही है।इसमें लगभग 5 हजार 500 उम्मीदवार शामिल होंगे। परीक्षा प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी। प्रतिदिन करीब 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जायेगी।
यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश में नवआरक्षकों के लगभग 7 हजार 500 पदों के लिये आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा के लिये एसएएफ ग्राउंड में लगभग 300 पुलिस के जवान और अधिकारियों को तैनात किया गया है। यह जवान उम्मीदवारों की दौड़, गोला फेंक और लम्बी कूंद की प्रक्रिया करायेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है।
डीआईजी अमित सांघी की निगरानी में होगी परीक्षा
परीक्षा के संचालन के लिये एक कमेटी गठित की गयी है। जिसके अध्यक्ष डीआईजी अमित सांघी है। उनकी निगरानी में पूरी प्रक्रिया आयोजित की जायेगी। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें की गयी है। 14वीं बटालियन एसएएफ ग्राउंण्ड पर टेंट, लाइट, सीसीटीवी कैमरे और अन्य व्यवस्थायें पूरी कर ली गयी है। कमांडेंट संजीव सिन्हा ने मौके का निरीक्षण कर तैनात अधिकारियों और जवानों आवश्यक निर्देश दिये गये है।परीक्षा शुरू होने से पूर्व रविवार को एसएएफ ग्राउंड पर रिहर्सल कराई जायेगी। इसमें एसएएफ जवानों को उम्मीदवार बनाकर पूरी प्रक्रिया का अभया किया जायेगा। इस बीच डीआईजी अमित सांघी और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे।
800 मीटर दौड़ सहित तीन चरणों में होगी परीक्षा
पीपीटी परीक्षा में उम्मीदवारों को 800 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा गोला फेंक और लंबी कूद भी कराई जाएगी। गोला फेंक और लंबी कूद में प्रत्येक उम्मीदवार को तीन मौके दिए जाएंगे।ग्वालियर में नवआरक्षकों की शारीरिक प्रवीणता परीक्षा (पीपीटी) 23 फरवरी से शुरू होगी। 14वीं बटालियन में आयोजित इस परीक्षा में लगभग 5 हजार 500 सौ युवा शामिल होने की संभावना है। यह प्रक्रिया 14 मार्च तक चलेगी, जिसमें प्रतिदिन करीब 400 उम्मीदवारों की परीक्षा ली जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया के लिए एसएएफ के लगभग 300 पुलिस जवान और अधिकारियों को तैनात किया गया है। ये जवान युवाओं की दौड़, गोला फेंक और लंबी कूद कराएंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।यह भर्ती प्रक्रिया प्रदेश भर में नवआरक्षकों के करीब 7500 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। लिखित परीक्षा के बाद अब शारीरिक प्रवीणता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस परीक्षा के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष डीआईजी अमित सांघी हैं। उनकी निगरानी में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सीता नवमी कब मनाई जाएगी? जानिए पूजा का सही समय और धार्मिक महत्व
सूर्य गोचर का असर: मोहिनी एकादशी पर इन 4 राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
गली के मोड़ पर बना घर दे सकता है मुसीबतें, वास्तु में बताए गए हैं ये दोष
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल