भोपाल पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना का बयान

भोपाल पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना ने कहा कि लोकतंत्र पर हमला किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के नाम पर की गई हिंसा, पथराव और अराजकता लोकतंत्र पर सुनियोजित हमला है। सत्ता के संरक्षण में कानून की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाई गईं, जो बेहद गंभीर और शर्मनाक है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सबको है, लेकिन हिंसा और अराजकता किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

सक्सेना ने चेतावनी देते हुए कहा,

“याद रखें, कांग्रेस का हर कार्यकर्ता बब्बर शेर है। हम सत्य और संविधान की लड़ाई लड़ते हैं। गुंडों से डरते नहीं। धमकी और हिंसा से हमारी आवाज़ दबने वाली नहीं है। हम डटकर मुकाबला करेंगे।”

न्यूज़ सोर्स : Baba media group