भोपाल: बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाला चढ़ा पुलिस के शिकंजे में,इंस्टाग्राम पर पुराना वीडियो वायरल कर फैलाई जा रही थी दहशत
ब्रेकिंग न्यूज़ | अयोध्यानगर थाना, भोपाल
भोपाल: बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वाला चढ़ा पुलिस के शिकंजे में,इंस्टाग्राम पर पुराना वीडियो वायरल कर फैलाई जा रही थी दहशत
भोपाल शहर में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की भ्रामक सूचना सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अयोध्यानगर पुलिस ने जांच शुरू की।
जांच में सामने आया कि वायरल किया गया वीडियो वर्ष 2019 की एक झूठी घटना से संबंधित था, जिसे वर्तमान का बताकर लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की गई।
थाना अयोध्यानगर पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ अपराध क्रमांक 77/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
👮♂️ पुलिस की अपील:
बिना सत्यापन किसी भी वीडियो, फोटो या संदेश को शेयर न करें। अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ फर्जी खबर फैलाना अपराध है। सावधान रहें, सतर्क रहें।

पुलिस बनने से पहले ही पीछे हटे युवा, पासिंग आउट से पहले बड़ा फैसला
एक्टर का बयान वायरल: क्या फॉलोअर्स ही अब सफलता का माप हैं?
री-रिलीज ट्रेंड के बीच चर्चा में ‘आशिकी 2’, श्रद्धा का वीडियो छाया
इंटरनेट पर अपराध की नहीं खैर: साइबर विभाग ने आरोपी को किया गिरफ्तार
मां के सम्मान में फैंस की पहल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई कहानी
अमेरिका-ईरान बातचीत अनिश्चित, तनाव के बीच पाकिस्तान में अलर्ट
शीश महल विवाद फिर सुर्खियों में, सियासी बयानबाजी तेज