भोपाल में कोलार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | भोपाल 🚨
भोपाल में कोलार रोड पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छेड़छाड़ के मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहे शातिर बदमाश आकाश ओसपाल उर्फ एडी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ लूट, डकैती की तैयारी, एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न मामलों में 6 स्थायी वारंट जारी थे। आरोपी थाना का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश भी है।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
डीसीपी जोन-4 मयूर खण्डेलवाल, एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह एवं एसीपी चूनाभट्टी आलोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोलार निरीक्षक संजय सोनी के नेतृत्व में टीम ने बंजारी क्षेत्र से आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी घटना के बाद खंडवा भाग गया था और लगातार ठिकाने बदल रहा था। भोपाल आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तारी की।
आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मो. नासिर खान अपराध संवाददाता, भोपाल

सांसदों के जाने से संगठन पर दबाव, क्या संभल पाएगी AAP?
साडा अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, अशोक शर्मा चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, चुनावी माहौल में बढ़ी गर्मी
शहर को साफ और स्वस्थ बनाने के लिए नया मिशन शुरू