बोहरा समाज के रोज़े शुरू, आज रुहाते हिलाल कमेटी की बैठक
बोहरा समाज के रोज़े शुरू, आज रुहाते हिलाल कमेटी की बैठक
भोपाल। राजधानी में रमज़ान उल मुबारक का आगाज़ हो गया है। बोहरा दाऊदी समाज के रोज़े मंगलवार से शुरू हो गए हैं। वहीं सुन्नी समाज के रोज़े गुरुवार से शुरू होने की संभावना है। चाँद देखने के सिलसिले में कल बुधवार को मगरिब की नमाज़ के बाद रुहते हिलाल कमेटी की अहम बैठक मोती मस्जिद में आयोजित की जाएगी। चाँद दिखने की तस्दीक के बाद शहर काज़ी मौलाना मुश्ताक अली नदवी रमज़ान मुबारक का ऐलान करेंगे। गुरुवार से रोज़ों की शुरुआत होगी और बुधवार रात से शहर की मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज़ अदा की जाएगी। रमज़ान को लेकर शहर की तमाम मस्जिदों में साफ-सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं, ताकि इबादत का माहौल बेहतर में की जा सके। शहरकाजी मुश्ताक अली नदवी ने बताया कि बैठक में कमेटी के मेंबर व उलमा हजरात शिरकत करेंगे।
राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पुलिस ने शुरू की जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी