भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष चेकिंग एवं जन-संवाद अभियान
भोपाल पुलिस, कमिश्नरेट, आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष चेकिंग एवं जन-संवाद अभियान
आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
इसके साथ-साथ विभिन्न कॉलोनियों, बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। दो-पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग तथा चार-पहिया वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट के अनिवार्य प्रयोग के संबंध में समझाइश दी जा रही है।
साथ ही, साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियों की जानकारी प्रदान करते हुए संबंधित हेल्पलाइन नंबर साझा किए जा रहे हैं। आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करते हुए एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की गई है।

राजनीति के दिग्गज को श्रद्धांजलि, योगी बोले—देश के लिए उनका योगदान अमूल्य
पुलिस बनने से पहले ही पीछे हटे युवा, पासिंग आउट से पहले बड़ा फैसला
एक्टर का बयान वायरल: क्या फॉलोअर्स ही अब सफलता का माप हैं?
री-रिलीज ट्रेंड के बीच चर्चा में ‘आशिकी 2’, श्रद्धा का वीडियो छाया
इंटरनेट पर अपराध की नहीं खैर: साइबर विभाग ने आरोपी को किया गिरफ्तार