MP: ATM को रस्सी से बांधकर ले जाने का किया था प्रयास, पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना- राधौगढ़ इलाके में एटीएम काटकर चोरी का प्रयास करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों ने पहले एटीएम को काटने का प्रयास किया। जब वह उसमें कामयाब नहीं हुए तो उससे रस्सी से बांधकर उखाड़कर के जाने का प्रयास किया था। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो पाये थे। इसी बीच यूपी पुलिस के 2 आरोपियों को पकड़ा है।.....
आपको बता दें कि राधौगढ़ थाना इलाके स्थित साडा कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में किन्ही अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ कर एटीएम चोरी करने का प्रयास किया गया था।
उन्होंने रस्सी से बांधकर एटीएम को उखाड़ने का प्रयास किया था। इस मामले एचडीएफसी बैंक शाखा साडा कॉलोनी की मैनेजर चंद्रिका शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
राधौगढ़ पुलिस ने बताया है कि एसपी अंकित सोनी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए राधौगढ़ थाना पुलिस को जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने के निर्देश दिये है। राधौगढ़ एसडीओपी दीपा डोडवे के नेतृत्व में थानी प्रभारी आनंद कुमार राय और उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गयी है। इसके लिये तकनीकी संसाधनों की सहायता लेकर आरोपियों को ट्रैस करते हुए आरोपियों के संबंध में सुराग मिले है। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि दो आरोपी कटनी जेल में बंद हैं। जानकारी मिलने पर राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपी आरिफ पुत्र मोवीन खांन उम्र 35 साल निवासी रसूलपुर औरंगाबाद थाना मावनपुर जिला मेरठ (उप्र) और अहसान पुत्र कल्लू खान उम्र 35 साल निवासी नंगला राई थाना कैराना जिला सामली (उप्र) को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
पुलिस ने बताया कि राघौगढ़ में एटीएम चोरी करने के प्रयास की घटना के बाद एटीएम चोरी की इसी प्रकार की घटनाएं जबलपुर एवं कटनी में भी सामने आईं थीं। जिससे गुना पुलिस द्वारा जबलपुर एवं कटनी पुलिस को बदमाशों के हुलिए और घटना में इस्तेमाल वाहन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद दोनों बदमाशों को कटनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था।
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रदेश की जनता के नाम संदेश