भोपाल: मामूली विवाद बदला खून खराबे में विकलांग के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो हो रहा है वायरल, आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर...
शनिवार की रात पेट्रोल पंप पर खूनखराबा, वीडियो वायरल आरोपी अब तक फरार
राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार रात हुए हिंसक हमले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मामूली विवाद के बाद 4 से 5 युवकों ने मिलकर एक पैर से विकलांग युवक को बेरहमी से पीटा और धारदार हथियार से उस पर जानलेवा वार किए
घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी तरह कैद है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी किस तरह युवक को घेरकर उस पर हमला कर रहे हैं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
पीड़ित की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद एक भी आरोपी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है
हमले के बाद आरोपी खुलेआम फरार हैं, जिससे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
अब सवाल यह उठता है कि
सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो होने के बाद भी

आरोपी कब पकड़ में आएंगे
क्या अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो चुका है
पुलिस जांच जारी होने की बात कह रही है, लेकिन पीड़ित और स्थानीय लोग तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव