MP: दबंगों ने मूत्रालय को भी नहीं छोड़ा , मूत्रालय की जगह रखी गुमटी
नगर पालिका द्वारा आम जनता की परेशानियों को देखते हुए झाबुआ जिला मुख्यालय पर रोही दास मार्ग में नपा के सार्वजनिक मूत्रालय अस्थाई रूप से लगा रखा था जिसका उपयोग आम जनता राहगीर कई वर्षों से शौचालय का उपयोग कर रहे थे परंतु कुछ दबंगों ने मूत्रालय को हटाकर अवैध कब्जा कर गुमटी लगा दी गई
आसपास के रहवासी एवं दुकानदारों ने नपा सीएमओ को आवेदन देकर अवैध कब्जा हटाने एवं पुनः सार्वजनिक मूत्रालय लगाने की मांग की
झाबुआ। शहर के सिद्धेश्वर कॉलोनी से रोहीदास मार्ग में प्रवेश करने पर प्रवेश मार्ग के किनारे पर कोने में नगरपालिका के सार्वजनिक मूत्रालय को हटाकर वहां किसी व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा करते हुए गुमटी लगा दी गई है। जिससे मूत्रालय एवं शोच क्रिया के लिए जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में आसपास के रहवासी एवं दुकानदारों ने नगरपालिका सीएमओ मिलन पटेल को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें अवैध रूप से लगाई गई गुमटी को हटाने एवं पुनः उक्त स्थान पर नगरपालिका द्वारा सार्वजनिक मूत्रालय रखवाने की मांग की गई है।
आसपास के रहवासी एवं दुकानदारों में प्रकाश राठौर, कालू डामोर, वैभव राठौड़, मनोज भानपुरिया, कमलेश राठौर, प्रदीप राठौर, अंकित, हेमेन्द्र आदि ने नपा सीएमओ को आवेदन देते हुए बताया कि रोहीदास मार्ग में हंसा लॉज, सेंट्रल बैंक, हॉस्पिटल लेबोरेट्री, कपड़े, कटलरी, टेलरिंग आदि दुकाने निर्मित है। हंसा लॉज सेंट्रल बैंक के सामने नगरपालिका की 4 दुकानों के पास वर्षों से नगरपालिका द्वारा प्लास्टिक का सार्वजनिक मूत्रालय रखा हुआ था। उक्त मूत्रालय वर्तमान में हटाकर यहां अवैध रूप से गुमटी लगा दी गई है। जिससे लोगांें, विशेषकर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में नगरपालिका प्रशासन से उक्त स्थान से अवैध गुमटी का कब्जा हटाकर पुनः मूत्रालय रखवाए जाने की मांग की गई है। साथ ही मूत्रालय के पास नाले-नाली की नियमित सफाई की भी मांग रखी है।
इनका कहना है
- रोहीदास मार्ग में सड़क किनारे लोगों द्वारा खुले में बाथरूम-शोच करने की शिकायत हमे प्राप्त हुई थी। फिलहाल अस्थायी रूप से रखे सार्वजनिक मूत्रालय को हटवाया गया है, यहां स्थायी रूप से सुविधा घर बनाए जाने की योजना है। अवैध रूप से रखी गुमटी को यहां से हटा दिया जाएगा।
शैलेष बिट्टू सिंगार, अध्यक्ष प्रतिनिधि, नगरपालिका परिषद् झाबुआ।
फोटो 10 -ः रोहीदास मार्ग में मूत्रालय की जगह लगी गुमटी।
फोटो 10 -ः मूत्रालय के पास नाले में पसरी गंदगी।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव