MP में 26 IAS अफसरों के तबादले,एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 आईएएस को किया इधर से उधर
MP में 26 IAS अफसरों के तबादले
शिवशेखर शुक्ला को गृह विभाग से राजस्व मंडल भेजा
तरुण राठी कमिश्नर, आदिवासी विकास बने
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दावोस यात्रा पर रवाना होने से ठीक पहले रविवार शाम को 26 IAS अफसरों के तबादले किए गए हैं। शिवशेखर शुक्ला (1994 बैच) को अपर मुख्य सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व तथा गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर अध्यक्ष, राजस्व मंडल नियुक्त किया गया है। उमाकांत उमराव (1996 बैच) को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग से स्थानांतरित कर प्रमुख सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग बनाया गया है।
वहीं, विशेष गडपाले (2008 बैच) को सचिव, ऊर्जा विभाग एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी, जबलपुर से स्थानांतरित कर प्रबंध संचालक, एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी तथा सचिव, ऊर्जा विभाग बनाया गया है। तरुण राठी (2010 बैच) को आयुक्त, स्वास्थ्य सेवाएं, भोपाल से हटाकर आयुक्त, आदिवासी विकास, भोपाल नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादला सूची जारी की है। इसमें 26 अधिकारियों के नाम हैं। खास बात यह है कि सूची रविवार को यानि अवकाश के दिन जारी की गई। 18 जनवरी को जारी किए आदेश में शिवशेखर शुक्ल, उमाकांत उमवार, शोभित जैन, जान किंग्सले जैसे अधिकारियों को अहम दायित्व दिए गए हैं।
गली के मोड़ पर बना घर दे सकता है मुसीबतें, वास्तु में बताए गए हैं ये दोष
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य