भोपाल। राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का मतलब सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि एक गहरा अहसास और परंपराओं का संगम है।
इसी परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सिन्धू सभा, सिन्धी मेला समिति एवं स्वरांजलि संगीत शाला के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भव्य पतंग उत्सव एवं पारिवारिक पिकनिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यकम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भगवान दास सबनानी जी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस पतंगोत्सव कार्यकम की विस्तृत जानकारी देते सिंधी मेला समिति के अध्यक्ष मनीष दरयानी ने बताया कि आज भोपाल की टेकरी का दृश्य अलग ही देखने योग्य था चारों तरफ़ आसमान में सतरंगी पतंगों का हुजूम दिखाई दे रहा था, इस पतंग उत्सव कार्यक्रम में
पतंगबाजी लाइव ऑर्केस्ट्रा की धुनों के साथ सुरों की महफिल भी संजी,
साथ ही महिलाओं और बच्चों के लिए चेयर रेस, फन क्वीज़, स्वादिष्ट व्यंजन और कई रोचक गेम्स आयोजित किए गए साथ ही उपस्थित लोगो को समिति की ओर से आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर विधायक सबनानी ने समाज के लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह त्योहार समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। पतंग उत्सव’ जैसे आयोजन लोक संस्कृति को मजबूत करते हैं, रचनात्मकता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देते है।
इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को तील के लड्डू खिलाकर इस पर्व की बधाई दी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नरेश तलरेजा एवं इस कार्यक्रम के संयोजक हरीश मेघानी, हरीश चांदवानी राम आसुदानी , के साथ समाज के वरिष्ठ मनोहर ममतानी,डलवानी जी,महिलाओं में सीमा सबनानी,माया पंजवानी,सरला, वन्दना दुलानी,मीना भागचंदानी,रेखा कमल,भावना लालवानी,सिया,दीपांशी सहित समाज के गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल