'हनीट्रैप' या जासूसी कनेक्शन? संदिग्ध दस्तावेजों के साथ पकड़ी गईं दो विदेशी युवतियां
CG News: राजधानी रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो विदेशी महिला नागरिकों को हिरासत में लिया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं और लंबे समय से तेलीबांधा थाना क्षेत्र में रह रही थीं. IB को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ विदेशी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में रह रहे हैं, जिनके वीजा और निवास से जुड़े दस्तावेज स्पष्ट नहीं हैं. सूचना के आधार पर तेलीबांधा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को अपने कब्जे में लिया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की टीम भी पूछताछ में जुटी हुई है. जानकारी के मुताबिक दोनों महिलाएं कई वर्षों से रायपुर में रह रही थीं, जबकि उनकी वीजा अवधि समाप्त होने की आशंका जताई जा रही है. पूछताछ के दौरान महिलाओं ने स्वयं को उज्बेकिस्तान का नागरिक बताया, लेकिन वे किस प्रकार के वीजा पर भारत आई थीं और उनका वीजा वर्तमान में वैध है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. इसी कारण पुलिस ने उनके पासपोर्ट, वीजा और अन्य पहचान से जुड़े सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं और दस्तावेजों की अच्छे से जांच की जा रही है.
कानूनी कार्रवाई की तैयारी
जांच प्रक्रिया के तहत पुलिस ने विदेशी पंजीकरण कार्यालय (FRRO) सहित संबंधित केंद्रीय एजेंसियों से संपर्क किया है, ताकि दस्तावेजों की वैधता और भारत में रहने की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके. जरूरत पड़ने पर इमिग्रेशन विभाग को भी पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी. जांच पूरी होने तक किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी, इसलिए सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है. फिलहाल दोनों विदेशी महिलाओं को पुलिस हिरासत में रखा गया है. पुलिस और आईबी की संयुक्त टीम यह भी जांच कर रही है कि वे इतने लंबे समय से रायपुर में कैसे रह रही थीं, उनका स्थानीय संपर्क किस तरह का था और कहीं वे किसी संगठित गतिविधि से तो नहीं जुड़ी हुई थीं. हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. यदि जांच में वीजा नियमों के उल्लंघन या अवैध रूप से भारत में निवास करने की पुष्टि होती है, तो विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही पूरे प्रकरण का विस्तृत खुलासा जांच पूरी होने के बाद किया जाएगा.
नए साल की पार्टी में विदेशी लड़िकियों को छत्तीसगढ़ लाया गया
इसके साथ ही एक और जानकारी पर भी पुलिस की टीम जांच कर रही है. पुलिस को सूचना मिली है कि नए साल की पार्टी में कई विदेशी लड़कियों को छत्तीसगढ़ लाया गया था. जिसमें से 80 से 90 के बीच लड़कियां रायपुर भी आई थी. ये विदेशी महिलाएं किसी गलत गतिविधियों में तो नहीं शामिल हुई हैं. पुलिस इसकी भी जांच कर रही है, क्योंकि हालही में विदेश से लड़कियों को रायपुर लाकर देह व्यापार में डालने का भी मामला सामने आया था. अब देखना होगा कि इन महिलाओं से पूछताछ के बाद क्या क्या खुलासे होते हैं.
आतंक की साजिश पर सुरक्षाबलों का वार, श्रीनगर से 4 आरोपी गिरफ्तार
प्लेयर ऑफ द सीरीज का जलवा: एशेज के हीरो स्टार्क अब आईपीएल के मैदान पर दिखाएंगे अपनी तेजी
‘भुजिया किंग’ के निधन से खाली हुआ उद्योग का बड़ा स्थान
एम्स ऋषिकेश के मंच से उपराष्ट्रपति का संबोधन, देशभर की नजरें टिकीं
सम्राट-नीतीश की बैठकों के बीच कैबिनेट विस्तार तय? कई नाम रेस में
ट्रक-बोलेरो भिड़ंत बनी मौत का मंजर, मिर्जापुर में 11 लोगों की जान गई