बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने साझा की यूपी चुनाव 2027 की रणनीति
भारतीय जनता पार्टी ने महाराजगंज से सांसद और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाया है | जिसके बाद पंकज चौधरी आज सोमवार को दिल्ली पहुंचे. इस दौरान उन्होंने 2027 के चुनाव की तैयारियों को लेकर बड़ा दावा किया और बताया कि उनका प्लान क्या होगा?
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं और अभी से आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं. खुद को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जब-जब जिम्मेदारी सौंपी है, उसको हमने पूरा किया है. बीजेपी कोई जातीय पार्टी नहीं है |
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्लान
पंकज चौधरी ने कहा कि बीजेपी सभी समाज के लिये काम करती है. बीजेपी में सभी जाति के लोग प्रदेश अध्यक्ष बने है | इस दौरान उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी बात की और कहा कि 2027 में यूपी में हम लोग बेहतर रिजल्ट देंगे. हमारे लिए कोई भी चुनौती नहीं है |
हमारा टारगेट 2027 का चुनाव है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम और सीएम योगी आदित्यनाथ का लॉ एंड ऑर्डर हमारे पास है जिसे हम लोग आगामी चुनाव में लोगों को बताएंगे | विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, वो कभी एसआईआर तो कभी ईवीएम की बातें करते हैं. एसआईआर को लेकर तो सदन में चर्चा भी हो चुकी है |
यूपी में BJP के सामने कोई चुनौती नहीं
पंकज चौधरी ने कहा कि हमारी कोशिश रहती है सबको पार्टी में जोड कर रखें. 2027 में हमारे सामने कोई चुनौती नहीं. बीजेपी कभी भी चुनावों को ध्यान में रखकर कोई कदम नहीं उठाती है | हमारी पार्टी और कार्यकर्ता हर चुनाव के खत्म होने के बाद आगे की तैयारी शुरू कर देते हैं |
उन्होंने कहा कि हम अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव से भी बेहतर परिणाम प्राप्त करने की कोशिश करेंगे. मुझे कल (रविवार) ही नियुक्त किया गया है. मैं राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करूंगा और राज्य की सभी टीमों से भी मिलूंगा |
सभी लोगों से चर्चा करने के बाद हमारी लक्ष्य ये तय करना है कि कैसे हम आगामी विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करें और अपने संगठन को और मज़बूत कर सके. यही मेरा प्राथमिक काम होगा |
सीता नवमी कब मनाई जाएगी? जानिए पूजा का सही समय और धार्मिक महत्व
सूर्य गोचर का असर: मोहिनी एकादशी पर इन 4 राशियों को मिलेगा सुख-समृद्धि का वरदान
गली के मोड़ पर बना घर दे सकता है मुसीबतें, वास्तु में बताए गए हैं ये दोष
राशिफल 25 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल