रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में गद्दा फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान आशंका
रायपुर : के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब फेज-2 स्थित अरविंद इंडस्ट्रीज नामक गद्दा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैलती गई कि देखते ही देखते फैक्ट्री का कच्चा माल, स्पंज, फोम और कई मशीनें आग की चपेट में आ गईं। फायर से उठता काला, घना धुआं दूर-दूर तक नजर आ रहा है, जिसके कारण आसपास के इलाकों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, पुलिस और दमकल विभाग हरकत में आया। रायपुर नगर निगम और कंपनी सहित कुल 5 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण वहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद रहती है, जिससे आग और भी भड़कने की आशंका बनी हुई है।
फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार, आग किस वजह से लगी, यह अभी साफ नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि, फैक्ट्री में रखे भारी मात्रा के कच्चे माल और मशीनरी के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने फैक्ट्री परिसर को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया है और घटना के विस्तृत कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दमकलकर्मी आग को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव