दिल दहलाने वाली वारदात...शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाया
दुर्ग : जिले में एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक शादीशुदा युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। दोनों पिछले कुछ वर्षों से केटरिंग का काम साथ कर रहे थे और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। संबंध गहराने के बाद जब महिला ने युवक पर शादी का दबाव बनाना शुरू किया, तो युवक उससे छुटकारा पाने के लिए खौफनाक कदम उठाने पर उतारू हो गया।
घटना उतई थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय बांधे (24) और उर्मिला निषाद (30) के बीच बीते 2–3 साल से प्रेम संबंध था। 7 दिसंबर को आरोपी ने योजना के तहत उर्मिला को मोमोज खिलाने के बहाने नहर किनारे सुनसान जगह पर बुलाया। वहां दोनों ने साथ बैठकर मोमोज और चाइनीज पकौड़ा खाया। इसी दौरान विवाद बढ़ने पर विजय ने चापर (तेज औजार) से हमला कर उर्मिला की हत्या कर दी।
हत्या के बाद विजय ने पहचान छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, ताकि किसी को उसकी पहचान न हो सके। वारदात के बाद ग्रामीणों ने जलता हुआ शव देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान मिले सबूतों और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में विजय ने स्वीकार किया कि उर्मिला लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव