देर रात भोपाल में हंगामा लाठी-डंडों से मारते रहे हमलावर, वीडियो आते ही पुलिस हरकत में
भोपाल के हबीबगंज थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर सरेराह जानलेवा हमला कर दिया गया। ऋषि नगर निवासी रिंकू सिंह का रविवार दोपहर अजय, लखन और उनके साथियों से विवाद हुआ था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन इसी रंजिश को बदमाशों ने रात में खूनी रूप दे दिया। चार इमली पंथ के पास हमलावरों ने रिंकू का रास्ता रोककर उसे धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। राहगीर डर के कारण पास नहीं आ सके, जबकि बदमाश तब तक रिंकू पर वार करते रहे जब तक वह बेहोशी जैसी हालत में नहीं पहुंच गया। कुछ देर बाद आसपास के लोगों ने हिम्मत कर बीच-बचाव किया, तो आरोपी मौके से भाग निकले।
वारदात की जानकारी देते हुए हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चोकसे ने बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अजय, लखन और उनके एक अन्य साथी को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
पारा चढ़ते ही शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला—स्कूलों में जल्दी छुट्टियां
“तृणमूल से मुक्ति ही विकास का रास्ता”—दमदम में पीएम मोदी का बयान
बीजेपी पर बरसीं ममता, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली पर नजर
गर्मी में सफर बना मुश्किल, 16 घंटे देरी से चल रहीं स्पेशल ट्रेनें
बदबूदार पानी से लोग परेशान, जांच में देरी पर मंच का विरोध
विशेष सत्र से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 26 को पैदल मार्च