भोपाल: CM हाउस के पास लूट मामले में कार्रवाई, थाना प्रभारी हटाए गए, नीलम पटवा को थाना प्रभारी (TI) का प्रभार 

भोपाल। राजधानी भोपाल के हाई सिक्योरिटी जोन में स्थित CM हाउस के पास हुई लूट की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए शामला हिल्स थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू को हटा दिया है।

पुलिस आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार संधू को लाइन हाजिर किया गया है। उनकी जगह स्पेक्टर नीलम पटवा को थाना प्रभारी (TI) का प्रभार सौंपा गया है।

बताया जा रहा है कि बीते दिनों एक डॉक्टर की आंखों में मिर्ची झोंककर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने खुलासा तो कर दिया, लेकिन घटना के बाद तत्काल आरोपियों की घेराबंदी कर गिरफ्तारी नहीं कर पाई।

सूत्रों के अनुसार, घटना हाई सिक्योरिटी जोन में होने के बावजूद पुलिस की प्रतिक्रिया अपेक्षित स्तर की नहीं रही। इस पर पुलिस आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदारी तय की और कार्रवाई की।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में कमी को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित थाना प्रभारी को इसका जिम्मेदार माना जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले इसी थाना क्षेत्र में हवाला कांड से जुड़े पैसों की लूट की घटना भी सामने आई थी, जिसके चलते क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठे थे।

इसी के मद्देनजर यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

न्यूज़ सोर्स : Bhaskar karond sandesh