MP: रीवा होटल लैंडमार्क में होली पार्टी बनी रणभूमि, बिल विवाद से शुरू हुआ बवाल अब सवालों के घेरे में समान थाना पुलिस की कार्यप्रणाली,
रीवा होटल लैंडमार्क में होली पार्टी बनी रणभूमि, बिल विवाद से शुरू हुआ बवाल अब सवालों के घेरे में समान थाना पुलिस की कार्यप्रणाली,
रीवा शहर के रतहरा स्थित प्रतिष्ठित होटल लैंडमार्क में होली के दिन आयोजित एक निजी पार्टी उस समय विवादों में घिर गई जब बिल भुगतान को लेकर होटल प्रबंधन और पार्टी में शामिल लोगों के बीच जमकर हंगामा और मारपीट हो गई,,,
घटना दोपहर के समय की बताई जा रही है, जिसमें महिलाओं और नाबालिग बच्चियों तक के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप सामने आए हैं,,,
कटनी निवासी मोहनलाल बालानी ने बताया कि उनकी ससुराल रीवा में है और उनके साले द्वारा होटल लैंडमार्क में होली के अवसर पर एक पारिवारिक पार्टी आयोजित की गई थी वे अपने पूरे परिवार के साथ कटनी से रीवा पहुंचे थे,,,,
बालानी के अनुसार, पार्टी के दौरान अचानक होटल मैनेजमेंट के कुछ लोगों ने उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी आरोप है कि इस दौरान तीन मोबाइल फोन और एक सोने की चेन भी छीन ली गई,,,
दोपहर करीब 4 बजे कुछ लोग कार से सीधे समान थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दी कि होटल के अंदर उनके साथ मारपीट की गई है तथा कई लोगों को बंधक बनाकर पीटा जा रहा है,,,
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से कुछ लोगों को छुड़ाते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया,,,
इधर होटल प्रबंधन का पक्ष अलग है होटल मैनेजर का कहना है कि पार्टी करीब 400 लोगों के लिए ढाई लाख रुपये में बुक की गई थी,,,,,
लेकिन बिल भुगतान के समय पूरी राशि नहीं दी गई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई,,,,
हालांकि, स्थानीय सूत्रों की मानें तो विवाद की असली वजह कुछ और ही थी बताया जा रहा है कि मैनेजर द्वारा अपने परिचितों को पार्टी में अलग से भोजन कराया गया, जिसे लेकर बिल में कटौती की मांग की गई,,,
इसी बात पर कहासुनी बढ़ी और नशे की हालत में मामला मारपीट तक पहुंच गया,,,,
इस पूरे घटनाक्रम के बाद एक और बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। होली के दिन शहर में शराब बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध होने के बावजूद होटल में खुलेआम शराब पार्टी कैसे चलती रही? आखिर इसकी अनुमति किसने दी और जिम्मेदार कौन है,,,
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज तथा मोबाइल में रिकॉर्ड वीडियो की जांच की जा रही है,,,,
लेकिन इस घटना ने समान थाना की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं,,,
चाय पान के ठेलों में बैठे लोगों का कहना है कि इस थाना क्षेत्र में आए दिन मारपीट और विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अक्सर सवालों के घेरे में रहती है,,,
शहर में चर्चा है कि समान थाना के कुछ पुलिसकर्मी मामलों को सुलझाने से ज्यादा “सेटिंग” में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण विवाद लगातार बढ़ते जा रहे हैं,,,,
अब देखना यह होगा कि इस हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करती है या फिर मामला भीड़-भाड़ में कहीं दब कर रह जाता है,,,
अगले अंक में पढ़िए ,,,,, समान थाना के सिपाहियों के ऐसे कारनामे, जिनकी चर्चा चाय पान के ठेलों पर पूरे शहर में हो रही है।
इरफान खान पुण्यतिथि विशेष: 'एक कहानी जो कभी खत्म नहीं हुई', डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा एक्टर का जुनून।
फिल्मी गलियारों में हलचल: मुमताज ने स्टारडम और अभिनय को लेकर साझा किए कड़वे सच।
PM को लेकर विवाद बढ़ा, खरगे के साथ राहुल-सोनिया के बयान भी चर्चा में
रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच नया समझौता, 'डॉन 3' की जगह 'प्रलय' पर नजर।
दिन में लू, रात में गर्मी—एमपी के 9 शहरों में वॉर्म नाइट, मैहर में स्कूल बंद
पाकिस्तान की अपील रंग लाई, अमेरिका ने एकतरफा सीजफायर बढ़ाया
बॉलीवुड में बदलते दौर का संगीत: समीर अंजान ने पुरानी यादों के साथ 'जेन जी' पर रखी राय।
बकरी चोरी से शुरू हुआ बवाल, अनूपपुर में पुलिस पर हमला, रिवॉल्वर लेकर फरार