भोपाल, सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हो गई। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसके आधार पर बच्चे तक पहुंचने में सफलता मिली।

जांच के दौरान यह बात सामने आई कि बच्चे की मां ने ही मासूम को अपने पहले पति के हवाले किया था। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे बाद महिला स्वयं थाने पहुंची और बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर सच्चाई सामने लाई और बच्चे को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया।

इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई के लिए एसीपी अनिल बाजपेई एवं टीला जमालपुरा थाना पुलिस टीम की सक्रियता और सतर्कता काबिले-तारीफ है।

ऐसे मामलों में पुलिस की फुर्ती न सिर्फ एक मासूम की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, बल्कि समाज में भरोसा भी मजबूत करती है।

न्यूज़ सोर्स : पत्रकार पठान