MP: होली व रमजान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश
भोपाल। प्रदेश में आगामी होली एवं रमजान के त्यौहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री ने रात कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर प्रदेश के समस्त अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए और सोशल मीडिया पर भी सतत निगरानी रखी जाए।
इस अवसर पर कैलाश मकवाना (पुलिस महानिदेशक) एवं संजय कुमार (पुलिस आयुक्त) ने मुख्यमंत्री का पौधा भेंट कर स्वागत किया।
बैठक में मुख्यमंत्री सचिवालय के एसीएस नीरज मण्डोई, एडीजी इंट एस. साई मनोहर सहित भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के समस्त वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा आमजन के साथ संवाद बनाकर भाईचारे का वातावरण कायम रखा जाए।
बैठक के अंत में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे।
रेलवे ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह
जुआ खेलने वालों पर कार्रवाई, गोरखपुर CSP की दबिश में 10 गिरफ्तार
नारी शक्ति वंदन मुद्दे पर 27 अप्रैल को MP विधानसभा में चर्चा
भोपाल: CM हाउस के पास लूट मामले में कार्रवाई, थाना प्रभारी हटाए गए, स्पेक्टर नीलम पटवा को थाना प्रभारी (TI) का प्रभार