MP: की अपील : “स्वच्छ एवं स्वस्थ होली” अभियान से जुड़ें, गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन अपनाएं
सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन अधिक से अधिक कराए
झाबुआ, 28 फरवरी 2026। होली का पावन पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं हर्षोल्लास का प्रतीक है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा इस वर्ष होली को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता के संदेश के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में जिले में “स्वच्छ एवं स्वस्थ होली” अभियान संचालित किया जा रहा है।
कलेक्टर नेहा मीना ने जिलेवासियों, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं, युवाओं तथा जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि होलिका दहन के अवसर पर लकड़ी के स्थान पर गोबर से निर्मित उपलों एवं गौकाष्ठ का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित होगा।
अभियान के अंतर्गत जिले में आयोजित किए जाने वाले सभी सार्वजनिक होलिका दहन कार्यक्रमों का निःशुल्क पंजीयन पंचायत एवं नगरीय निकायों के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित किया गया है। प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक संस्थाओं से पंजीयन कर अभियान से जुड़ने एवं स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया है। पूर्णतः गौकाष्ठ आधारित होलिका दहन करने वाली संस्थाओं को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा तथा शासन की ओर से प्रोत्साहन भी प्रदान किया जाएगा।
कलेक्टर ने नागरिकों से प्राकृतिक एवं हर्बल रंगों से होली खेलने, जल संरक्षण का विशेष ध्यान रखने, पशु-पक्षियों पर रंग न डालने तथा किसी भी प्रकार के हुड़दंग या असामाजिक गतिविधियों से दूर रहकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की है।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दें और होली के पर्व को स्वच्छ, सुरक्षित, पर्यावरण अनुकूल एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाकर जिले को एक सकारात्मक उदाहरण के रूप में स्थापित करें।
नारी शक्ति वंदन मुद्दे पर 27 अप्रैल को MP विधानसभा में चर्चा
भोपाल: CM हाउस के पास लूट मामले में कार्रवाई, थाना प्रभारी हटाए गए, स्पेक्टर नीलम पटवा को थाना प्रभारी (TI) का प्रभार
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश बोला—अधिकारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, विधायक पर हो एक्शन
PHE विभाग में घूस का खेल उजागर, दो कर्मचारी फंसे
बड़ी कामयाबी: दिल्ली-NCR में ISI के दो गुर्गे गिरफ्तार, हमले की योजना धरी रह गई
सरकारी कर्मियों के लिए खुशखबरी: प्रमोशन में आरक्षण हेतु अब सटीक डेटा तैयार करेगी सरकार
पप्पू यादव के बयान से सियासत गरमाई, महिला सम्मान पर उठे सवाल