MP: त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ मनाएं : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार
त्यौहार शांति और भाईचारे के साथ मनाएं : पुलिस कमिश्नर संजय कुमार
भोपाल। आगामी होलिका दहन, धूलहेंडी, रंगपंचमी, रमजान, ई-उल-फितर एवं चैत्र नवरात्र को देखते हुए पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में आयुक्त कार्यालय परिसर में हिंदू उत्सव समिति, नगर रक्षा समिति, शांति समिति, गणमान्य नागरिकों तथा नगर निगम, MPEB और PWD के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में त्यौहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्ग, यातायात प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस कमिश्नर ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से भी सुझाव प्राप्त किए और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
पुलिस आयुक्त ने आमजन से अपील की कि सभी त्यौहार शांति, सौहार्द एवं भाईचारे की भावना से मनाएं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन, धूलहेंडी एवं अन्य चल समारोहों के दौरान पुलिस का सहयोग करें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को दें।
बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों की अलग से समीक्षा बैठक लेकर सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति एवं नगर रक्षा समिति के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। साथ ही त्यौहारों के दौरान देर रात्रि तक क्षेत्र में गश्त, बलवा ड्रिल सामग्री साथ रखने और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला सहित समस्त पुलिस उपायुक्त, अन्य विभागीय अधिकारी, धर्मगुरु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बांकुरा रैली: पीएम मोदी का टीएमसी पर हमला, 'निर्मम सरकार' को बताया महिला विरोधी
अमित शाह का मोडाकुरिचि में शक्ति प्रदर्शन, डीएमके सरकार पर बोला तीखा हमला