भास्कर करोंद संदेश एडिटर-इन-चीफ अनिल की वाणी,,

मध्यप्रदेश की सरकारी अस्पताल के दरवाजे बंद, सीढ़ियों पर जन्मा बच्चा स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल जिम्मेदार कौन,,,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां देशभर में स्वस्थ और स्वच्छ भारत” का संदेश दे रहे हैं, वहीं मध्य प्रदेश से सामने आया एक वीडियो स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है,,,,,

 

 वायरल हो रहे वीडियो में एक गर्भवती महिला को सरकारी अस्पताल की सीढ़ियों पर ही बच्चे को जन्म देते देखा जा सकता है आरोप है कि अस्पताल के दरवाजे बंद थे और समय पर सहायता नहीं मिल सकी,,,

 

 

घटना के दौरान मौजूद लोगों के मुताबिक, प्रसव पीड़ा से कराहती महिला को परिवारजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, ,,,,

 

लेकिन कथित तौर पर अंदर से सहयोग नहीं मिला मजबूरी में अस्पताल परिसर की सीढ़ियों पर ही प्रसव कराना पड़ा,,,

 

वीडियो में लोगों की अफरातफरी, महिला की तकलीफ और व्यवस्था की बेरुखी साफ झलकती है,,,

 

यह सवाल अब आमजन की जुबान पर है

क्या सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं सिर्फ कागजों में ही संचालित हो रही हैं,,,

 

क्या गरीब परिवारों के लिए स्वास्थ्य सुविधा अब भी एक संघर्ष है,,,

 

 

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री पर भी सवाल उठ रहे हैं आम लोग पूछ रहे हैं कि जब सरकार बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दावा कर रही है, तो जमीनी हकीकत इतनी चिंताजनक क्यों है क्या इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होगी क्या दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी,,,,

 

 

स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी तय होना अब बेहद जरूरी हो गया है यह सिर्फ एक परिवार की पीड़ा नहीं, बल्कि उस व्यवस्था की परीक्षा है जो हर नागरिक को सुरक्षित इलाज का अधिकार देने का दावा करती है,,,

 

वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है लोग सोशल मीडिया पर नाराजगी जता रहे हैं और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं,,,

 

अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाता है या फिर यह मामला भी अन्य घटनाओं की तरह चर्चा में रहकर ठंडा पड़ जाएगा,,,

न्यूज़ सोर्स : अनिल शर्मा मध्य प्रदेश प्रमुख