MP: पुलिस की बड़ी कार्रवाई,2 साल से फरार उद्घोषित आरोपी अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार
भोपाल में अवैध हथियारों और संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस आयुक्त संजय कुमार सिंह के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-03 मयूर खंडेलवाल के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।
होटल में दबिश, कमरे से मिला आरोपी
दिनांक 23.02.2026 को मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम ने पटेल मार्केट, घोड़ा नक्कास स्थित होटल अमरदीप पैलेस के रूम नंबर 218 में दबिश दी।
कमरे से कपिल उर्फ कल्लू मालवीय (32 वर्ष) निवासी टीलाजमालपुरा, भोपाल को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से
एक लोहे की देशी पिस्टल
मैगजीन में 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
वैध दस्तावेज नहीं होने पर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
15 से अधिक मामलों में दर्ज है आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी पर पूर्व में भोपाल के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट सहित 15 गंभीर मामले दर्ज हैं।
साथ ही आरोपी पर कई स्थायी वारंट भी लंबित थे।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने कार्रवाई को सफल बनाया।
भोपाल पुलिस का स्पष्ट संदेश — अवैध हथियार रखने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जश्न की वेदी पर चढ़ी किसानों की मेहनत; भुलाथ में आतिशबाजी ने मचाई तबाही
सियासी उबाल: कन्याकुमारी की रैली में राहुल ने बदला तमिलनाडु का चुनावी समीकरण
रोड शो और जनसभाएं: बंगाल के चुनावी समर में नितिन नवीन ने झोंकी पूरी ताकत
क्वेटा ग्लैडिएटर्स पस्त: 255 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने 137 पर सिमटी टीम।
254 रनों का पहाड़: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने बनाया सीजन का सबसे विशाल स्कोर।
संविधान और संघीय ढांचे की हुई जीत; जयराम रमेश ने विशेष सत्र के नतीजों को सराहा
आबकारी विभाग की बड़ी उपलब्धि, सभी शराब दुकानें सफलतापूर्वक संचालित