धान के भाव को लेकर बवाल, किसानों का प्रदर्शन तेज, सागर–भोपाल मार्ग पर लगी वाहनों की लंबी कतार
मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में धान का सही दाम ना मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा. गुस्साए किसानों ने सागर-भोपाल मार्ग पर चक्का जाम कर दिया | जाम के कारण रास्ते से गुरजने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रास्ते में वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं. किसानों का कहना है कि जब तक धान के सही दाम नहीं मिलेंगे, रास्ते नहीं छोड़ेंगे |
एक दिन में एक हजार रुपये प्रति कुंतल दाम कम हुए
धान की कीमतों में बढ़ोत्तरी के कारण रायसेन किसानों ने शहर में दो जगहों पर चक्का जाम कर दिया. एक दिन पहले तक धान की कीमत 4 हजार रुपये प्रति कुंतल थी, लेकिन आज ही धान की कीमत में एक हजार रुपये प्रति कुंतल की कमी आई है |जिसके कारण किसानों में गुस्सा है. स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं |
सड़क के दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी-लंबी कतारें
किसानों का कहना है कि एक ही दिन में धान के दामों में प्रति कुंतल एक हजार रुपये की कमी आने से बहुत नुकसान हो गया. किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें धान की सही कीमत नहीं मिलेगी, वे धरना प्रदर्शन जारी रखेंगे. सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं. इससे आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. प्रशासनिक अधिकारी लगातार किसानों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं |
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब