कटनी में प्रशासन की सख्ती, BJP नेता हत्याकांड आरोपी अकरम खान के अवैध मकान पर चला बुलडोजर
मध्य प्रदेश में कैमोर के बीजेपी नेता नीलेश उर्फ नीलू रजक की हत्या के आरोपी अकरम खान के अवैध मकान पर प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई की है. सुबह के समय ही प्रशासन और पुलिस की टीम अकरम खान के घर पर पहुंच गईं. जिसके बाद अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया. एक दिन पहले ही अकरम के घर वालों को घर खाली करने का नोटिस दिया गया था |
बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात
शुक्रवार को सुबह प्रशासन की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा. इस दौरान अकरम के घर वालों ने घर खाली करने से मना कर दिया. इसके बाद अधिकारियों ने अकरम के घरवालों को समझा-बुझाकर घर के बाहर निकाला. इसके बाद अवैध मकान को जमींदोज करने की कार्रवाई की गई |
3 JCB की मदद से की गई कार्रवाई
बीजेपी नेता नीलू रजक की हत्या के आरोपी अकरम खान के अवैध घर पर तीन जेसीबी की मदद से कार्रवाई की गई. तीन जेसीबी ने हत्या के आरोपी के घर को जमींदोज किया गया. इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल को तैनात किया गया था |
गोली मारकर की गई थी BJP नेता की हत्या
बीजेपी नेता नीलेश रजक उर्फ नीलू की 28 अक्टूबर को गोली मारकर हत्या की गई थी. आरोप है कि इस वारदात को अकरम खान ने दिन दहाड़े अंजाम दिया था. आरोपी अकरम ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर बीजेपी नेता को गोली मार दी थी. घटना के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |
फिल्मी गलियारों में हलचल: मुमताज ने स्टारडम और अभिनय को लेकर साझा किए कड़वे सच।
PM को लेकर विवाद बढ़ा, खरगे के साथ राहुल-सोनिया के बयान भी चर्चा में
रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच नया समझौता, 'डॉन 3' की जगह 'प्रलय' पर नजर।
दिन में लू, रात में गर्मी—एमपी के 9 शहरों में वॉर्म नाइट, मैहर में स्कूल बंद
पाकिस्तान की अपील रंग लाई, अमेरिका ने एकतरफा सीजफायर बढ़ाया
बॉलीवुड में बदलते दौर का संगीत: समीर अंजान ने पुरानी यादों के साथ 'जेन जी' पर रखी राय।
बकरी चोरी से शुरू हुआ बवाल, अनूपपुर में पुलिस पर हमला, रिवॉल्वर लेकर फरार