रिलायंस इंडस्ट्रीज को 56.44 करोड़ रुपये के जुर्माने का आदेश
मुंबई। भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे अमीर मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को शुक्रवार को अहमदाबाद के सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (सीजीएसटी) के ज्वाइंट कमिश्नर की ओर से 56.44 करोड़ रुपये के जुर्माने का आदेश मिला। यह आदेश 25 नवंबर को जारी हुआ था।
रिलायंस ने कहा है कि यह आदेश इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) को ब्लॉक्ड क्रेडिट मानते हुए पारित किया गया है। कंपनी का आरोप है कि यह आदेश लागू किए गए टैक्स की प्रकृति और सर्विस प्रोवाइडर द्वारा की गई सेवाओं के वर्गीकरण को ध्यान में नहीं रखता।
रिलायंस के शेयर हाल में 52-हफ्ते के उच्च स्तर पर पहुंचे थे, इस खबर के बाद शुक्रवार को शेयर की कीमतों में थोड़ी गिरावट देखी गई। लेकिन, जल्द ही शेयरों ने अपनी रफ्तार पकड़ ली और शुरुआती कारोबार में वे 0.12 प्रतिशत बढ़कर 1,565.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गए।
रिलायंस ने स्पष्ट किया है कि उसे यह आदेश 27 नवंबर को सुबह 11:04 बजे ई-मेल के जरिए मिला। कंपनी ने आदेश के खिलाफ अपील करने का इरादा जताया है। यह जुर्माना सेंट्रल जीएसटी एक्ट, 2017 और गुजरात जीएसटी एक्ट, 2017 की धारा 74 के तहत लगाया गया है।
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
बढ़ती गर्मी ने बदली दिनचर्या, MP में रात में लू; मजदूरों को दोपहर में राहत