रिलीज हुआ ‘तेरे इश्क में’ का soulful ट्रैक ‘उसे कहना’, कृति और धनुष की जोड़ी ने मचाया धमाल
फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद 'तेरे इश्क में' का नया गाना 'उसे कहना' आज रिलीज हो चुका है। इस गाने में धनुष और कृति सेनन के रिश्ते की गहराई को दिखाया गया है।
'उसे कहना' गाना हुआ रिलीज
कृति सेनन और धनुष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'तेरे इश्क में' का नया गाना 'उसे कहना' लगाया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उसे केहना जो आंखें बोल गई, पर दिल नहीं कह सका.. #UseyKehna अभी रिलीज हो चुका है। #TereIshkMein इस साल 28 नवंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'
विज्ञापन
क्या है इस गाने 'उसे कहना' में खास
इस गाने की शुरुआत धनुष के सवाल से होती है कि क्या कृति कभी उनसे प्यार करती थी और कृति भावुक होकर रो पड़ती है। इस फिल्म में धनुष ने शंकर नाम के आशिक का किरदार निभाया है और कृति ने मुक्ति का रोल अदा किया है। 'उसे कहना' गाने को नितेश अहेर और जोनिता गांधी ने गाया है। इरशाद कामिल इस गाने के बोल लिखे हैं और एआर रहमान ने संगीत दिया है।
फिल्म 'तेरे इश्क में' के बारे में
'तेरे इश्क में' के निर्देशक और सह-निर्माता आनंद एल राय है। फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर, 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में कृति सेनन और धनुष के अलावा प्रभु देवा और सुशील दहिया भी नजर आ सकते हैं।
राशिफल 22 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब सिर्फ दर्शन, मोबाइल और शूटिंग पर प्रतिबंध
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल में जीत हमारी”—दिलीप घोष का आत्मविश्वास, BJP पर जताया भरोसा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
दुल्हन की तरह सजा केदारनाथ मंदिर, श्रद्धालुओं का उमड़ेगा सैलाब