अनूपपुर - शिवसेना की 6 सूत्रीय मांग ना पूरी किए जाने पर शिवसेना के संभाग प्रमुख पवन पटेल नेतृत्व में बरकत कुरैशी और सैंकड़ों शिवसेनिकों के द्वारा दिनांक 22/11/25 को दोपहर 11 बजे कोतमा भालूमाड़ा गोविंदा तिराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया।जिसमें शिवसेना की मुख्य मांगे निम्न प्रकार थी पहली मांग कोतमा कदम टोला वार्ड क्रमांक 11 में नाली निर्माण, सड़क निर्माण, धार्मिक पंडाल निर्माण। दूसरी कोतमा भालूमाड़ा मुख्य मार्ग जो कि 8 से 10 सालों से बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील है उसका निर्माण करवाया। तीसरी मांग नल जल योजना के अंतर्गत कोतमा कदम टोला में सार्वजनिक नल का बंद कर देना। चौथी मांग कोतमा कदम टोला में आंगनबाड़ी भवन, सामुदायिक भवन, धार्मिक पंडाल ना होना। पांचवीं शराब दुकानों में प्रिंट रेट ना होना और प्रिंट रेट से ज्यादा मूल्य पर शराब ठेकेदार के द्वारा शराब बिक्री करवाया जाना। छठवीं रेता से लोड ट्रकों में और कोयला से लोड ट्रकों का त्रिपाल से ना ढका होना।

चक्काजमा के दौरान शिवसेना नेता पवन पटेल से चक्काजाम के दौरान बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि 2019 से कदम टोला वासियों के द्वारा सड़क नाली आंगनबाड़ी पंडाल सामुदायिक भवन और कोतमा भालूमाड़ा मुख्य मार्ग जो कि बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील है पुनः उसके निर्माण की मांग की जा रही पर ना कॉलरी प्रबंधन और ना ही नगर पालिका के द्वारा ध्यान दिया जा रहा चक्केजाम के पहले कदम टोला में दो बार सड़क पर प्रदर्शन किया गया पर उस टाइम भी एसडीएम अजीत तिर्की जी के उपस्थिति में सीएमओ प्रदीप झारिया के झूठा आश्वासन पत्र जो कि लिखित में देकर शिवसेना के द्वारा सड़क में प्रदर्शन ना करने की बात कही गई और एसडीएम अजीत तिर्की और सीएमओ प्रदीप झारिया के द्वारा भालूमाड़ा कोतमा मुख्य मार्ग एक माह के भीतर द्वारा ही बनवाए जाने की बात कही गई पर एक नहीं दो माह निकल जाने के बाद सीएमओ प्रदीप झारिया द्वारा कहा जाता है कि कदम टोला में नाली सड़क बाकी सुविधाएं ना दिए जाने का कारण वार्ड नंबर 11 के पार्षद नोहर सिंह है जिनके द्वारा कहा जाता है कि कदम टोला में नाली सड़क की आवयश्कता नहीं है आप पार्षद से बात कर लीजिए मुझे कोई समस्या नहीं है 

उक्त प्रदर्शन में मुख्य रूप से कोतमा नगर प्रमुख बरकत कुरैशी , मोहित पनिका, विनय कोल, उमेश कश्यप , समीर कोल, राहुल कोल, राजेन्द्र कोल,पवन खटीक और महिलाएं उपस्थित रही।

न्यूज़ सोर्स : अनूपपुर